राशिफल 28 जनवरी 2026: जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का भविष्य

मेष (Aries)

जमीन-जायदाद से लाभ संभव है। वाहन और आवास सुख मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा, लेकिन धन संबंधी अड़चन रह सकती है। जरूरी काम सुबह निपटाएं।
शुभांक: 3-5-7

वृष (Taurus)

काम सीमित रूप से बनेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। यात्रा लाभ देगी। परिवार का सहयोग मिलेगा, आर्थिक चिंताएं कुछ कम होंगी।
शुभांक: 5-6-9

मिथुन (Gemini)

मानसिक द्वंद्व और असंतोष रह सकता है। आय-व्यय बराबर रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी करीबी की सलाह फायदेमंद रहेगी।
शुभांक: 2-5-7

कर्क (Cancer)

धैर्य से सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ, नौकरी सामान्य। पुराने मित्र से मुलाकात संभव। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
शुभांक: 5-6-7

सिंह (Leo)

स्वास्थ्य पर ध्यान जरूरी। व्यापार में वृद्धि, नौकरी में सहयोग मिलेगा। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। सोच-समझकर निर्णय लें।
शुभांक: 4-6-7

कन्या (Virgo)

रुका धन मिल सकता है। व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। योजनाएं सफल होंगी। आलस्य छोड़ें, लाभ के अवसर बनेंगे।
शुभांक: 6-8-9

तुला (Libra)

सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी होगी। आनंददायक दिन और व्यापारिक प्रगति संभव।
शुभांक: 6-7-8

वृश्चिक (Scorpio)

आय के अच्छे योग। प्रियजनों से मिलन होगा। संतान पक्ष से खुशी मिल सकती है। अनावश्यक भागदौड़ से बचें।
शुभांक: 5-6-8

धनु (Sagittarius)

नए अवसर मिलेंगे। सरकारी काम में सावधानी रखें। जोश में निर्णय न लें। भरोसेमंद लोगों की सलाह मानें।
शुभांक: 5-6-7

मकर (Capricorn)

रुका धन मिलेगा। दोपहर बाद बाधाएं दूर होंगी। काम आसानी से बनेंगे। समय का सही उपयोग करें।
शुभांक: 5-8-9

कुंभ (Aquarius)

मनोविनोद और सुखद समय। खर्च बढ़ सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात और ज्ञानार्जन का मौका मिलेगा। वाणी पर संयम रखें।
शुभांक: 3-7-9

मीन (Pisces)

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि के योग। पुराने संकल्प पूरे हो सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभांक: 1-6-9

Share

Similar Posts