| |

महापौर ने स्वर्गीय राजमाता विजया राजे सिंधिया की पुण्यतिथि पर किया माल्यार्पण, अर्पित की श्रद्धांजलि

राष्ट्रवादी विचारधारा की प्रखर प्रवक्ता एवं जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक संगठन को सशक्त आधार देने वाली स्वर्गीय श्रीमती राजमाता विजया राजे सिंधिया की पुण्यतिथि के अवसर पर इंदौर में उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

जावरा कंपाउंड के समीप स्थित राजमाता सिंधिया की प्रतिमा पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने विधिवत माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने राजमाता के व्यक्तित्व और कृतित्व को स्मरण करते हुए कहा कि राजमाता विजया राजे सिंधिया ने भारतीय राजनीति में राष्ट्रभक्ति, मूल्यों और जनसेवा की मजबूत परंपरा स्थापित की।

महापौर श्री भार्गव ने कहा कि “राजमाता का जीवन सादगी, साहस और सिद्धांतों के प्रति अडिग रहने का अद्भुत उदाहरण है। उनके विचार और संघर्ष आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।”

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, पार्षद श्रीमती कंचन गिद्ववानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने राजमाता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को नमन किया।

Share

Similar Posts