शेयर बाजार की सपाट शुरुआत: सेंसेक्स 72 अंक टूटा, निफ्टी मामूली गिरावट पर खुला

हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार सपाट शुरुआत के साथ खुला। आज शुरुआती कारोबार में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 71.98 अंक यानी 0.087% की गिरावट के साथ 82,235.39 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 4.85 अंक यानी 0.019% की गिरावट के साथ 25,285.05 के स्तर पर खुला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे मजबूत होकर 91.41 पर कारोबार कर रहा है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 397.73 अंक यानी 0.49% बढ़कर 82,307.37 पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई निफ्टी भी 132.40 अंक यानी 0.53% बढ़कर 25,289.90 पर बंद हुआ था।

आज बाजार में सपाट शुरुआत के बावजूद निवेशकों की नजर अगले कारोबारी दिनों में वैश्विक और घरेलू आर्थिक संकेतकों पर बनी हुई है।

Share

Similar Posts