| |

अबूधाबी में रूस, यूक्रेन, अमेरिका के बीच युद्ध रोकने पर चर्चा आज और कल

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की राजधानी अबूधाबी में पिछले चार वर्षों से जारी रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने को लेकर आज एक अहम बैठक होने जा रही है। यह बैठक दो दिनों तक चलने की संभावना है, जिसमें रूस, यूक्रेन और अमेरिका के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इससे पहले स्विट्जरलैंड के दावोस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के बीच मुलाकात हो चुकी है।

सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, दावोस में जेलेंस्की से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में अभी काफी समय लग सकता है। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के बीच मॉस्को में अहम बैठक हुई है। क्रेमलिन के मुताबिक यह बैठक तीन घंटे से अधिक चली।

इस बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी मौजूद रहे। दोनों गुरुवार देर रात यूक्रेन युद्ध समाप्त करने की उम्मीद के साथ मॉस्को पहुंचे थे। रूसी सॉवरेन वेल्थ फंड के प्रमुख किरिल दिमित्रिएव ने इस चर्चा को महत्वपूर्ण करार दिया है।

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन, रूस और अमेरिका के बीच त्रिपक्षीय बातचीत संयुक्त अरब अमीरात में होने की उम्मीद है। दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान जेलेंस्की ने कहा,
“मुझे लगता है कि यह अबूधाबी में पहली त्रिपक्षीय बैठक होगी। यह बैठक शुक्रवार और शनिवार को होगी।”

जेलेंस्की ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल यूक्रेन ही नहीं, बल्कि रूस को भी समझौतों के लिए तैयार रहना होगा। लगभग चार वर्षों से जारी इस युद्ध में इस समय कीव और मॉस्को दोनों ही कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।

Share

Similar Posts