डब्ल्यूपीएल 2026: जेमिमा रोड्रिग्स की फिफ्टी से दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया

महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत किया।

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 154 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स को शेफाली वर्मा और लिज़ेल ली की बेहतरीन ओपनिंग साझेदारी से 63 रन मिले। शेफाली 29 रन बनाकर आउट हुईं, लेकिन 11वें ओवर में लिज़ेल ली का रन आउट मैच का सबसे बड़ा विवाद बन गया। थर्ड अंपायर ने टीवी रीप्ले के आधार पर ली को आउट करार दिया, जिसे लेकर काफी चर्चा हुई।

इसके बाद दिल्ली की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने पारी संभाली और संयमित बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 51 रन बनाए। उन्होंने तेज़ रनिंग और सूझबूझ भरे शॉट्स के दम पर टीम को 19 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुँचाया और दिल्ली ने मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया।

मुंबई इंडियंस की तरफ से नैट साइवर-ब्रंट ने 65 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 41 रन बनाए। इस साझेदारी ने मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुँचाया, लेकिन दिल्ली की मजबूत बल्लेबाजी के सामने वे टिक नहीं पाए।

इस जीत से दिल्ली कैपिटल्स अंक तालिका में बड़ी छलांग लगाई है। पांच मैचों में दो जीत के साथ टीम के पास अब 4 अंक हैं और वे चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। गुजरात जायंट्स फिलहाल सबसे नीचे हैं। मुंबई इंडियंस की रैंकिंग में बदलाव नहीं आया, लेकिन उनके नेट रन रेट को नुकसान हुआ।

उधर, आरसीबी लगातार पांच मैच जीतकर पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है।

Share

Similar Posts