| |

हैदराबाद में सिकंदराबाद के राष्ट्रपति निलयम जाएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दोपहर बाद हैदराबाद में सिकंदराबाद के बोलारम स्थित राष्ट्रपति निलयम जाएंगी। वे यहां 22 दिसंबर तक रहेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु 19 दिसंबर को राज्य लोक सेवा आयोगों के अध्यक्षों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। वे इस महीने की 20 तारीख़ को गाचीबावली में ब्रह्माकुमारी के आयोजन में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति की यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने अलवाल और गाचीबावली में ड्रोन, पैराग्लाइडर और माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Share

Similar Posts