|

सरकार ने कोल-सेतु नीति को स्वीकृति दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल की कोलसेतु नीति को स्वीकृति देना भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और विकास को गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

श्री मोदी ने कल सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि कोलसेतु नीति कोयले का सुचारू, कुशल और पारदर्शी उपयोग और सक्षम बनाने के लिए एक नया रास्ता खोलेगी। उन्होंने कहा कि इससे व्यापार करने में आसानी होगी, घरेलू उपलब्धता बढ़ेगी और आयातित कोयले पर निर्भरता कम होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मंत्रिमंडल के वर्ष 2026 के लिए खोपरा के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि करने का निर्णय नारियल किसानों की आय बढ़ाने के साथ खोपरा उत्पादन को भी प्रोत्साहन देगा। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे देश में किसानों का जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share

Similar Posts