वैश्विक आर्थिक वृद्धि में भारत की भूमिका की IMF प्रमुख ने की सराहना

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने वैश्विक आर्थिक वृद्धि को गति देने में भारत की अहम भूमिका की सराहना की है।
उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में विश्व अर्थव्यवस्था के विकास रुझान में बदलाव देखा गया है। खासकर जहाँ चीन की विकास दर लगातार घट रही है, वहीं भारत अब एक मुख्य विकास इंजन (Growth Engine) के रूप में उभर रहा है।
जॉर्जीवा की यह टिप्पणी अगले सप्ताह अमेरिका के वॉशिंगटन डी.सी. में होने वाली विश्व बैंक और आईएमएफ की वार्षिक बैठकों से पहले आई है, जहाँ दुनियाभर के वित्त मंत्री और केंद्रीय बैंक गवर्नर भाग लेंगे।
आईएमएफ ने अपने ताज़ा अनुमान में कहा है कि वर्ष 2025 में वैश्विक अर्थव्यवस्था में लगभग 3% की वृद्धि दर्ज की जाएगी, जिसमें भारत की भूमिका निर्णायक रहेगी।






