| |

संचार नगर में गैस पाइपलाइन में आग: समय रहते बुझीं लपटें; कोई जनहानि नहीं

इंदौर। संचार नगर में निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास गैस पाइपलाइन में आग लग गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और अवंतिका गैस लिमिटेड की टीम मौके पर पहुंची। समय रहते आग पर काबू पा लिया।

घटना में किसी को भी नुकसान नहीं
घटना सोमवार शाम की है। बिल्डिंग के मेन गेट के पास गैस पाइपलाइन में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुँच गई। पुलिस ने भी तत्काल क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था संभाली। गैस कंपनी को तुरंत भी घटना की सूचना दी। घटना में किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचा है।

पहले से था लीकेज
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गैस पाइपलाइन में पहले से लीकेज था। इसी दौरान किसी की जली हुई बीड़ी या सिगरेट से आग लग गई। समय रहते कार्रवाई करने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया।

Share