विदेश से इंदौर का कचरा प्रबंधन सीखने पहुँचा प्रतिनिधि मंडल

विदेश से इंदौर का कचरा प्रबंधन सीखने पहुँचा प्रतिनिधि मंडल

इंदौर, 2 सितंबर 2025। स्वच्छता के क्षेत्र में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे इंदौर नगर निगम के कार्यों को जानने और समझने के लिए लैटिन अमेरिका से चार देशों का प्रतिनिधि मंडल इंदौर पहुँचा है। इस प्रतिनिधि मंडल में ब्राज़ील, कोलंबिया, इक्वाडोर और ग्वाटेमाला के अधिकारी एवं विशेषज्ञ शामिल हैं।

आयुक्त से सौजन्य भेंट

आज आयुक्त शिवम वर्मा ने रेसिडेंसी कोठी पर विदेशी दल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। आयुक्त महोदय ने प्रतिनिधि मंडल को इंदौर की स्वच्छता यात्रा, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, सेग्रीगेशन, री-सायक्लिंग और वैल्यू एडिशन की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।

बायो-सीएनजी प्लांट का निरीक्षण

विदेशी प्रतिनिधियों ने गोबर्धन बायो-सीएनजी प्लांट और ट्रेंचिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया, जहाँ शहर से निकलने वाले कचरे से मीथेन गैस बनाकर सीएनजी तैयार की जाती है। उन्होंने इंदौर द्वारा अपशिष्ट प्रबंधन में अपनाई गई नवीन तकनीकों, सतत विकास की दिशा में किए गए प्रयासों और कचरे से ऊर्जा निर्माण की प्रक्रिया की सराहना की।

अंतरराष्ट्रीय सराहना

लैटिन अमेरिकी दल ने कहा कि इंदौर का स्वच्छता मॉडल विकासशील देशों के लिए एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसे वे अपने-अपने देशों में अपनाने पर विचार करेंगे।


इंदौर की यह उपलब्धि न केवल भारत के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह पूरे विश्व के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करती है।

Share

Similar Posts