|

राष्ट्र यात्रा का अगला चरण समग्र विकास की ओर अग्रसर होगा: दत्तात्रेय होसबोले

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सौ वर्ष पूर्ण होने पर संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने कहा कि आने वाले समय में संघ के स्वयंसेवक समाज के सभी वर्गों तक पहुँचकर राष्ट्र सेवा के अभियानों में सहयोग और भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने जोर दिया कि राष्ट्र यात्रा का अगला चरण समग्र विकास की ओर अग्रसर होगा।

“जन समर्थन के साथ संघ @ 100” शीर्षक से लिखे ब्लॉग में श्री होसबोले ने कहा कि संघ की सौ वर्षीय यात्रा में देशभर से मिले व्यापक समर्थन ने इस अभियान की सफलता सुनिश्चित की है। उन्होंने संघ के आरम्भिक वर्षों में युवा कार्यकर्ताओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे राष्ट्र प्रेम से प्रेरित होकर समर्पित योद्धाओं की तरह कार्यरत रहे।

इस अवसर पर उन्होंने डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार, अप्पाजी जोशी, दादाराव परमार्थ, बालासाहेब व भाऊराव देवरस बंधु, यादवराव जोशी और एकनाथ रानाडे जैसे संस्थापकों और मार्गदर्शकों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही, दत्तोपंत ठेंगड़ी, यशवंतराव केलकर, बालासाहेब देशपांडे, एकनाथ रानाडे, दीनदयाल उपाध्याय और दादासाहेब आप्टे जैसी हस्तियों के योगदान का उल्लेख किया, जिन्होंने संघ से प्रेरणा लेकर समाज जीवन में अनेक संगठनों की स्थापना की और विभिन्न क्षेत्रों में रचनात्मक परिवर्तन लाए।

Share

Similar Posts