सावन का पहला सोमवार आज: 108 बार करें ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप; व्रत के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

भोलेनाथ के प्रिय श्रावण का आज पहला सोमवार है। शिवजी की कृपा पाने का यह सबसे अच्छा अवसर है। आइए जानते है सावन के पहले सोमवार पर शिवजी की पूजा कैसे की जाए।
चंदन से करें शृंगार
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। फिर स्वच्छ वस्त्र पहनकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद शिवजी का सफेद चंदन से श्रृंगार करें। फिर वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद दिया और धूप जलाए। शिवजी को बेलपत्र और आंकड़े का पुष्प चढ़ाए। फिर फल और मिठाई का भोग लगाएं। यह सभी वस्तुएं ॐ नमः शिवाय का बोलते हुए अर्पित करें। इसके बाद शिवजी की कपूर से आरती करे। शिवलिंग के पास बैठकर ही रुद्राक्ष की माला से 108 बार ‘ॐ नमः शिवाय’ का जाप करे।
तामसिक वस्तुओं और लोगों से रहे दूर
अगर आपने व्रत रखा है तो पूरे दिन मन में शिवजी का नाम जपे। क्रोध न करें। किसी का भी बुरा नहीं सोचे। किसी को भी अपशब्द ना कहे। तामसिक वस्तुओं और लोगों से दूर रहे। दिन में सोए नहीं। सुबह शाम शिवजी की आरती जरूर करें। महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी अवश्य करें।
इन बातों का अवश्य रखे ध्यान
अगर आप पहली बार व्रत या पूजा कर रहे है तो कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। शिवजी की पूजा लेने तुलसी का उपयोग नहीं होता हैं। शिवजी का अभिषेक शंख से नहीं किया जाता है। शिवजी को सिर्फ सफेद चंदन चढ़ाते है। भोलेनाथ को कंकु नहीं लगाते। शिवजी को भांग और धतूरा अत्यंत प्रिय है। पूजा में यह अवश्य चढ़ाए। जरूरी नहीं है कि आप मंदिर में जाकर ही पूजा करें। आपके घर में विराजित शिवलिंग की पूजा करने से भी समान फल मिलेगा। शिवजी को बेलपत्र जरूर चढ़ाए l