| |

राष्‍ट्रमंडल खेल 2030: मेज़बानी के लिए भारत की बोली पर आज आमसभा में मिल जाएगी औपचारिक मंज़ूरी

राष्‍ट्रमंडल खेल 2030 की मेज़बानी की भारत की बोली पर आज ग्लासगो में राष्‍ट्रमंडल खेल की आमसभा में औपचारिक रूप से मंज़ूरी मिल जाएगी। यह आयोजन भारत को वैश्विक खेल का केन्‍द्र बनाने की दिशा में अहम होगा। पिछली बार भारत ने वर्ष 2010 में दिल्ली में राष्‍ट्रमंडल खेलों की मेजबानी की थी। इस बार यह आयोजन अहमदाबाद में होने वाला है।

इस आयोजन के लिए भारत को, नाइजीरिया के शहर अबुजा से प्रतियोगिता का सामना करना पड़ा। हालांकि, राष्‍ट्रमंडल खेल बोर्ड 2034 के खेलों की मेजबानी के‍ लिए इसके नाम पर विचार करने का फैसला किया है। भारत अहमदाबाद में खेल के लिए अपना विज़न पेश करेगा, राष्ट्रमंडल खेल कार्यकारी बोर्ड द्वारा अनुशंसित होने के बाद इसकी पुष्टि होने पर यह अहमदाबाद के लिए एक महत्‍वपूर्ण आयोजन होगा।

Share

Similar Posts