| | |

दतिया उपचुनाव: 7वें राउंड के बाद कांग्रेस 3295 वोट से आगे; शुरुआती बढ़त के बाद भाजपा पिछड़ी

दतिया। विधानसभा उपचुनाव का दूसरे राउंड का रिजल्ट आ गया है। इसमें बीजेपी को 3502, कांग्रेस को 3921 वोट मिले। आजाद समाज पार्टी को 2412 वोट मिले हैं। पहले राउंड की गिनती में भाजपा को 4541 वोट मिले। कांग्रेस को 3367 और आजाद समाज पार्टी को 1917 वोट मिले। इस तरह भाजपा की कुल बढ़त 965 वोट पहुंच गई है।

सातवें राउंड तक कुल मत इस प्रकार हैं:

कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह – 31,436 वोट
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी – 28,141 वोट

मतगणना शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में जारी है। कुल 15 राउंड में होने वाली मतगणना के लिए 20 टेबल लगाई गई हैं। सातवें राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद कांग्रेस ने अपनी बढ़त कायम रखी है। सातवें राउंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को 4,071 वोट, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह को 5,580 वोट प्राप्त हुए।

इस प्रकार सातवें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी कुंवर घनश्याम सिंह 3,295 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। अभी 15 में से 7 राउंड की मतगणना पूरी हुई है और शेष 8 राउंड के परिणाम आने बाकी हैं, जिससे मुकाबला अभी भी रोचक बना हुआ है।

पांचवें राउंड की वोटिंग पूरी
बांकीपुर में पांचवें राउन्ड की गिनती भी पूरी हो गई है। 3451 वोट से प्रशांत किशोर आगे चल रहे है। भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार को 8154 वोट मिले है। कांग्रेस को 11603 वोट मिले। कांग्रेस 833 वोट से आगे चल रही है

बांकीपुर में चौथे राउन्ड की गिनती पूरी
बांकीपुर में चौथे राउन्ड की गिनती भी पूरी हो गई है। 1145 वोट से प्रशांत किशोर आगे चल रहे है। भाजपा को 16457 वोट मिले है। कांग्रेस को 17290 वोट मिले। कांग्रेस 833 वोट से आगे चल रही है।

तीसरे राउंड की आधिकारिक जानकारी के अनुसार कांग्रेस के कुं. घनश्याम सिंह 33 वोटों से आगे चल रहे है।तीसरे राउन्ड में बीजेपी को 4262, काँग्रेस को 4998 वोट। ASP को 1344 वोट मिले। तीनो राउंड मिलाकर भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी 139 से आगे, भाजपा प्रत्याशी की लगातार बढ़त कम होती हुई।

दतिया में मतगणना स्थल पर सभी राजनीतिक पार्टियों के समर्थक जुटने लगे हैं। डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मी व्यवस्था बना रहे हैं।भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी आजाद समाज पार्टी के दामोदर यादव दतिया पॉलिटेक्निक कॉलेज पहुंच चुके हैं। कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह अब तक नहीं पहुंचे हैं।

राजेंद्र भारती को जेल के बाद खाली हुई थी सीट 
बता दें कि विधानसभा सीट राजेंद्र भारती को जेल होने के बाद खाली हुई। उन्हें सहकारी ग्रामीण विकास बैंक फ्रॉड मामले में दो साल की सजा हुई थी। 2023 के विधानसभा चुनाव में राजेंद्र भारती ने डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 वोटों से हराया था।

पहले राउंड में भाजपा 909 वोटों से आगे 
मतगणना के पहले राउंड में भाजपा ने 909 वोटों की बढ़त हासिल कर ली है। इस राउंड में गोराघाट के वोट गिने गए। इससे पहले हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा इस इलाके से हमेशा पीछे रहती थी। दतिया में 30 जुलाई को मतदान हुआ था। कुल 2 लाख 20 हजार 410 मतदाताओं में से 1 लाख 57 हजार 473 ने वोटिंग की थी। 291 मतदान केंद्र बनाए गए थे। वोटिंग प्रतिशत 71.44 रहा। यह 2023 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब 9 प्रतिशत कम है।

जिगना में फर्जी वोटिंग का आरोप लगा
मतदान के दौरान सिरोल और जिगना में फर्जी वोटिंग का आरोप लगा। बूथ नंबर-51 पर बूथ कैप्चरिंग की कोशिश के आरोप लगे। रामसागर के मतदान केंद्र से कांग्रेस के पोलिंग एजेंट अभिनय सिंह कुशवाहा को पुलिस अपने साथ ले गई। बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

खबर लगातार अपडेट हो रही है….

Share