|

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने दुर्गा पूजा पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दुर्गा पूजा के अवसर पर देश और विदेश में रहने वाले नागरिकों को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति ने कहा कि दुर्गा पूजा भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा की आराधना न केवल आध्यात्मिक शुद्धि का मार्ग है, बल्कि यह सत्य, न्याय और करुणा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा भी देती है। राष्ट्रपति ने इस त्योहार को समानता, सहिष्णुता और प्रेम की भावना को मजबूत करने वाला बताया और सभी से महिलाओं के सम्मान और समाज में उनके उचित स्थान को बनाए रखने का संकल्प लेने का आग्रह किया। उन्होंने माँ दुर्गा से सभी को ज्ञान, साहस और समृद्धि का आशीर्वाद देने की प्रार्थना भी की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया पर संदेश साझा करते हुए इस पावन अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह ने माँ दुर्गा से सभी नागरिकों के कल्याण और समृद्धि की प्रार्थना की।

Share

Similar Posts