मौसम विभाग ने कई राज्यों में तेज वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना जताई

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज कई राज्यों में भारी वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की है। विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ हिस्सों में मूसलाधार बारिश हो सकती है।
इसके अलावा, उत्तर-पश्चिम भारत में भी अगले 24 घंटों के दौरान तेज वर्षा और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है।
मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में भी भारी बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगले दो से तीन दिनों तक बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, झारखंड, केरल, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में गरज-चमक के साथ वर्षा और तेज हवाओं के चलने का पूर्वानुमान है।






