मोहन सरकार के 2 वर्ष पूर्ण, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में विधायक रमेश मेंदोला ने पाटनीपुरा चौराहे पर मिठाई बांटकर मनाया उत्सव
मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के विकास एवं सेवा के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 के पाटनीपुरा चौराहे पर उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय विधायक माननीय श्री रमेश मेंदोला जी ने कार्यकर्ताओं एवं आमजन को मिठाई बांटकर सरकार की उपलब्धियों की खुशी साझा की और जनसंपर्क के माध्यम से सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री रमेश मेंदोला जी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी ने प्रदेश को विकास, सुशासन और जनकल्याण की स्पष्ट दिशा दी है। मोहन सरकार ने अंत्योदय के मूल भाव को आधार बनाकर गरीब, युवा, अन्नदाता, श्रमिक, व्यापारी, उद्योग, दलित, पिछड़ा, जनजातीय समाज एवं नारी सशक्तिकरण जैसे सभी वर्गों के लिए ठोस और परिणामकारी नीतियाँ लागू की हैं। उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुँचा है, जिससे प्रदेश में विश्वास और विकास दोनों सशक्त हुए हैं।
विधायक श्री मेंदोला जी ने यह भी कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठनात्मक मजबूती के साथ बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है। यह दो वर्ष प्रदेश के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव के रूप में स्थापित हुए हैं।
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती सुनीता संतोष चौखंडे, नगर महामंत्री श्री सुधीर कोहले, मंडल अध्यक्ष श्री राहुल चौकसे, श्री सुधीर बड़जात्या, श्री प्रवीण होल्कर, श्री दिलीप सिंह चौहान, श्री सुनील कालदले, श्री प्रद्युम्न पाल, वार्ड अध्यक्ष श्री सुमित सक्सेना, श्री अजीज चौहान, श्री प्रवीण पांडिया, श्री कान्हा ठाकुर, श्री मनोज यादव, श्री राज गौर, श्री गौरव चौखंडे, श्रीमती तारा मीना, श्रीमती रेणु शर्मा, श्रीमती सुरेखा लाड़ एवं श्रीमती विमला सुनहरे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पाटनीपुरा क्षेत्र में उत्साह, सकारात्मकता और जनभागीदारी का वातावरण देखने को मिला, जहाँ आमजन ने मोहन सरकार के दो वर्षों की उपलब्धियों का स्वागत करते हुए विश्वास और समर्थन व्यक्त किया।






