मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर में शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे

इंदौर, 01 अक्टूबर 2025 – विजया दशमी के अवसर पर दो अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर के डीआरपी लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी परिसर में चेट बोर्ड संबंधी कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा।
आयोजन की व्यापक तैयारियां की गई हैं। पुलिस कमिश्नर श्री संतोष कुमार सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री अमित सिंह, श्री राजेश कुमार सिंह, और नगर निगम आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव ने डीआरपी लाइन पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को गरिमा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कार्यक्रम में शस्त्रों की पूजा, शस्त्रागार का अवलोकन, वाहनों और अश्वों की पूजा करेंगे। साथ ही वे इसी परिसर में आयोजित चेट बोर्ड कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।






