| |

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास पर कन्या पूजन किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर कन्या पूजन का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कन्याओं को तिलक लगाकर चुनरी ओढ़ाई और बड़े मनुहार से सभी को भोजन कराया

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परंपरा समाज में कन्याओं के सम्मान और सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्होंने कन्याओं के उज्जवल भविष्य और उनके सर्वांगीण विकास की कामना की।

कार्यक्रम में शामिल कन्याओं ने इस स्वागत और सम्मान को सराहते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। यह अवसर राज्य में सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूकता और सम्मान को बढ़ावा देता है।  

Share

Similar Posts