| |

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पदक विजेताओं और जर्मनी जाने वाले फुटबॉल खिलाड़ियों से की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर ग्राम विचारपुर (जिला शहडोल) से प्रशिक्षण प्राप्त करने जर्मनी जाने वाले 5 फुटबॉल खिलाड़ियों और 16वीं एशियन शूटिंग चैम्पियनशिप में 16 से 30 अगस्त 2025 तक कजाकिस्तान में पदक विजेता खिलाड़ियों से सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की और उन्हें आगे के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों और खिलाड़ियों के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है और ऐसे युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर सफलता पाने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

इस अवसर पर खिलाड़ियों ने अपनी उपलब्धियों और आगामी प्रशिक्षण योजनाओं के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि देश और राज्य का नाम रौशन करने वाले सभी खिलाड़ी भविष्य में और भी ऊँचाइयों को छू सकते हैं।  

Share

Similar Posts