मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आज प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का रोडमैप पेश करेगी सरकार

मध्य प्रदेश विधानसभा में आज एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित होने जा रहा है। आज का दिन सदन की कार्यवाही के लिए इसलिए भी ऐतिहासिक और खास है, क्योंकि, आज से ठीक 69 साल पहले, 17 दिसंबर 1956 को ही मध्य प्रदेश विधानसभा की पहली बैठक आयोजित की गई थी। विशेष सत्र की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी। इसमें मुख्य चर्चा आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसितप्रदेश के विजन पर होगी।
सरकार इस सत्र में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने का अपना रोडमैप पेश करेगी। साथ ही, विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य में एमपी की भूमिका पर भी विस्तृत विमर्श होगा। खास बात ये है कि, इस सत्र में कोई प्रश्नकाल नहीं होगा। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्य सीधे तौर पर इस विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।






