|

मंत्री सिलावट सहित जनप्रतिनिधियों ने स्वर्गीय माधवराव सिंधिया को दी श्रद्धांजलि

इंदौर, 30 सितम्बर 2025 – स्वर्गीय श्री माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर बंगाली चौराहा स्थित उनके प्रतिमा स्थल पर जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट सहित अन्य विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

मंत्री श्री सिलावट ने कहा कि स्वर्गीय माधवराव सिंधिया ने जीवन भर समाज के वंचित और कमजोर वर्गों की सेवा को अपना धर्म माना। उनके आदर्श सादगी, दूरदर्शिता और समाज के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक हैं।

इस अवसर पर विधायक रमेश मेंदोला, मधु वर्मा, महेन्द्र हार्डिया, पूर्व विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, पूर्व महापौर श्री कृष्णकांत मोघे, नगर अध्यक्ष श्री सुमित मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share

Similar Posts