भोपाल की बड़ी झील बनेगी Sailing Championship 2025 का केंद्र

भोपाल की पहचान कही जाने वाली ऐतिहासिक बड़ी झील अब रोमांच और प्रतिस्पर्धा का अनूठा संगम बनने जा रही है। 16 से 21 सितम्बर तक यहाँ राजा भोज मल्टीक्लास सेलिंग चैम्पियनशिप आयोजित होगी, जिसमें देशभर के नामी नाविक अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग इस प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन न केवल खिलाड़ियों के लिए प्रतिस्पर्धा का मंच बनेगा बल्कि भोपाल की पर्यटन और अंतर्राष्ट्रीय पहचान को भी नई ऊँचाई देगा।






