| |

भारत में हर चुनौती से निपटने की क्षमता है और वंदे मातरम की भावना उस शक्ति का प्रतीक: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भारत हर चुनौती पर काबू पाने की क्षमता रखता है। उन्‍होंने कहा कि वंदे मातरम् की भावना इस शक्ति का प्रतीक है। श्री मोदी ने कहा कि वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत या ऋचा नहीं है बल्कि अपने कर्तव्‍यों के प्रति लोगों को जागरूक करने से संबंधी प्रेरणा का एक स्रोत है। उन्‍होंने कहा कि वंदे मातरम् देश की एक प्रेरणा है। लोगों के सामने एक आत्‍मनिर्भर भारत निर्मित करने संबंधी सपने का एक लक्ष्‍य है। प्रधानमंत्री ने लोकसभा में कल राष्‍ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर चर्चा के दौरान यह बात कही। राष्‍ट्रीय गीत को 1875 में बंकिम चन्‍द्र चैटर्जी ने लिखा था।

चर्चा को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वंदे मातरम् के मंत्र ने पूरे देश को प्रेरणा और शक्ति प्रदान की तथा स्‍वाधीनता आंदोलन को सक्रिय बनाया। उन्‍होंने कहा कि पावन वंदे मातरम् का स्‍मरण करना आज सदन के सभी सदस्‍यों और देशवासियों का एक स्‍वाधिकार है। श्री मोदी ने कहा कि 1947 में राष्‍ट्रीय गीत वंदे मातरम् देश की स्‍वाधीनता के लिए स्‍वाधीनता संग्राम के नेतृत्‍व के दौरान प्रेरणा का एक स्रोत बना। प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् स्‍वाधीनता सेनानियों के सपनों को साकार करने की शक्ति बना।
प्रधानमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम् ने जब अपनी 100वीं वर्षगांठ मनाई तब देश आपातकाल से हिल गया था। उन्‍होंने कहा कि जब राष्ट्रीय गीत को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाना चाहिए था, तब भारत के संविधान का गला घोंटा गया और जो लोग देशभक्ति के लिए जिए और मर गए उन्हें सलाखों के पीछे कैद कर दिया गया।

Share

Similar Posts