| |

भारत-ब्राज़ील व्यापार निगरानी तंत्र की 7वीं बैठक नई दिल्ली में संपन्न

भारत और ब्राज़ील के बीच व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के उद्देश्य से भारत-ब्राज़ील व्यापार निगरानी तंत्र (Trade Monitoring Mechanism) की सातवीं बैठक कल नई दिल्ली में आयोजित की गई।

बैठक में भारत के वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल और ब्राज़ील की विदेश व्यापार सचिव तातियाना लैसेरडा प्राज़ेरेस ने भाग लिया।
दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने, मर्कोसुर पीटीए के विस्तार, और फार्मास्यूटिकल्स, रसायन, एमएसएमई एवं वित्त जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

बैठक के परिणामों की समीक्षा ब्राज़ील के उपराष्ट्रपति और भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री द्वारा की जाएगी।
गौरतलब है कि ब्राजील के उपराष्ट्रपति अगले सप्ताह भारत की यात्रा पर रहेंगे

इस वर्ष जुलाई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्राज़ील यात्रा के दौरान ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के साथ हुई बैठक में दोनों नेताओं ने अगले पाँच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया था।

Share

Similar Posts