| |

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर भारत की दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर

नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर कल से भारत की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे। यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रधानमंत्री स्टार्मर मुम्बई में दृष्टिकोण-2035 के तहत भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक भागीदारी के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा करेंगे। इस भागीदारी में व्यापार और निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार, रक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, जलवायु और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों को शामिल किया गया है।

दोनों नेता भारत-ब्रिटेन व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते के अंतर्गत व्यापारियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे। इसके अलावा, वे क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी और स्टार्मर मुंबई में ग्‍लोबल फिनटेक फेस्ट के छठे संस्करण में भी शामिल होंगे और प्रमुख भाषण देंगे। इस दौरान वे उद्योग विशेषज्ञों, नीति निर्माताओं और नवोन्मेषकों से भी संवाद करेंगे।

Share

Similar Posts