फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लुखोनु ने 26 दिन में दिया इस्तीफा

फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लुखोनु ने कार्यभार संभालने के सिर्फ 26 दिन बाद और मंत्रिमंडल की घोषणा के बाद पद से इस्तीफा दे दिया। संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली में राजनीतिक दलों ने उनके मंत्रिमंडल की आलोचना की।
लुखोनु ने देश में स्थिरता लाने की योजना पर काम करने के लिए राष्ट्रपति इमेनुअल मैक्रो के अनुरोध को स्वीकार किया। राजनीतिक दल जल्दी चुनाव कराने और मैक्रो से 2027 से पहले इस्तीफा लेने की मांग कर रहे हैं।
इस राजनीतिक उथल-पुथल के चलते पेरिस शेयर बाजार में गिरावट आई। 2024 में फ्रांस का घाटा जीडीपी का 5.8% तक पहुंच गया, जबकि राष्ट्रीय ऋण जीडीपी का 114% है, जो ग्रीस और इटली के बाद यूरोजोन में तीसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक ऋण है।






