| |

प्लास्टइंडिया 2026 आज से नई दिल्ली में शुरू, 2000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कंपनियां होंगी शामिल

विश्‍व की प्रमुख प्लास्टिक प्रदर्शनियों में से एक प्लास्टइंडिया 2026 आज से नई दिल्ली में शुरू हो रही है। रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने बताया है कि इस आयोजन में दो हजार से अधिक अंतरराष्ट्रीय कंपनियां अपने नवाचारों का प्रदर्शन करेंगे। मंत्रालय ने कहा कि यह आयोजन व्यापार, प्रौद्योगिकी, प्रतिभा और पर्यटन के रणनीतिक स्तंभों पर केंद्रित होगा। मंत्रालय ने कहा कि शून्य अपशिष्ट प्रदर्शनी के रूप में पहली बार प्लास्टइंडिया की परिकल्‍पना की गई है।

इस वैश्विक प्रदर्शनी का विषय ‘भारत नेक्स्ट’ है, जो विकसित और आत्मनिर्भर भारत की भावना के अनुरूप है। मंत्रालय ने कहा कि युवाओं, नवाचारों और स्टार्टअप्स के लिए एक डेडीकेटेट स्‍थान तैयार किया जाएगा, जहां टिकाऊ प्लास्टिक समाधानों को प्रदर्शित किया जाएगा और उनको मान्यता दी जाएगी। यह प्रदर्शनी 10 फरवरी तक चलेगी।

Share

Similar Posts