प्रचंड तूफान ‘मात्मो’ से वियतनाम में भारी तबाही

वियतनाम में प्रचंड तूफान मात्मो ने भारी तबाही मचाई है।
तूफान की वजह से घरों और बुनियादी ढांचे को गंभीर नुकसान पहुँचा है।
अत्यधिक तेज़ बारिश और बाढ़ के कारण 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं।
वियतनाम के आपदा एवं बांध प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार —
15,700 से ज़्यादा घर जलमग्न हो गए,
400 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हुए,
और 14,600 हेक्टेयर से ज़्यादा कृषि भूमि पानी में डूबी हुई है।
उत्तर-मध्य और पर्वतीय क्षेत्रों में 602 स्थानों पर बाढ़ व भूस्खलन के कारण यातायात पूरी तरह बाधित है।
वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चीन्ह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि
बाढ़ और भूस्खलन की रोकथाम तथा प्रभावित लोगों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएँ।






