नई दिल्ली में आज होगा 7वाँ कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल करेंगे नेतृत्व

नई दिल्ली।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल आज नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन (CSC) के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 7वीं बैठक में भाग लेंगे। यह सम्मेलन हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मंच माना जाता है।

सम्मेलन में मालदीव, मॉरीशस, श्रीलंका और बांग्लादेश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शामिल हो रहे हैं। वहीं सेशेल्स पर्यवेक्षक देश के रूप में भाग लेगा और मलेशिया को अतिथि राष्ट्र के रूप में आमंत्रित किया गया है।

कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सुरक्षा मामलों पर समन्वय बढ़ाना और हिंद महासागर क्षेत्र में उभरती चुनौतियों का सामूहिक समाधान ढूँढना है।

बैठक में कई अहम विषयों पर चर्चा की जाएगी—

  • समुद्री सुरक्षा,
  • आतंकवाद और अंतरदेशीय संगठित अपराध से मुकाबला,
  • साइबर सुरक्षा,
  • मानवीय सहायता और आपदा राहत (HADR)

इसके अलावा वर्ष 2026 के लिए कार्ययोजना और रणनीतिक रूपरेखा पर भी विचार किया जाएगा। सम्मेलन से क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Share

Similar Posts