|

ज़रूरत पड़ी तो देश में सैनिकों की तैनाती करेंगे: राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि जरूरी होने पर वे देश के भीतर सैनिकों की तैनाती का कानून लागू करने के लिए अपने अधिकारों का इस्तेमाल करेंगे। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि यह कदम अपराध नियंत्रण और संघीय अधिकारियों की सुरक्षा के लिए आवश्यक हो सकता है।

ट्रम्प प्रशासन ने हाल के दिनों में शिकागो और पोर्टलैंड शहरों में नेशनल गार्ड्स की तैनाती का प्रयास किया था। यह कदम अवैध आव्रजन और बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण के उद्देश्य से उठाया गया बताया गया है। हालांकि, इन शहरों में प्रदर्शनकारियों और अधिकारियों के बीच झड़पें भी हुईं, जिसके चलते स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

पोर्टलैंड में एक अमेरिकी न्यायाधीश ने नेशनल गार्ड की तैनाती पर अस्थायी रोक लगा दी है, जबकि शिकागो में भी अदालत से इसी तरह की रोक लगाने की मांग की गई है।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि वे “कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक सभी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।” उन्होंने दोहराया कि उनका उद्देश्य अमेरिकी नागरिकों और संघीय एजेंसियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर ट्रम्प प्रशासन इस कानून का उपयोग करता है, तो यह दशकों बाद देश के भीतर सेना की प्रत्यक्ष तैनाती का दुर्लभ उदाहरण होगा।

Share

Similar Posts