|

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में आज शीत लहर का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ के कुछ हिस्सों में आज शीत लहर का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराइक्‍काल में बिजली कडकने और गरज के साथ बारिश की संभावना है। असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और ओडिशा के कुछ हिस्सों में चार दिन तक घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

इस बीच, राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आज सुबह 7 बजे क्षेत्र का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 318 दर्ज किया गया।

Share

Similar Posts