|

चीन में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘मत्मो’ से ग्वांगडोंग प्रभावित, 1.5 लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित

चीन के दक्षिणी हिस्से में उष्णकटिबंधीय तूफान ‘मत्मो’ ने ग्वांगडोंग प्रांत में तबाही मचा दी है। इस तूफान के चलते परिवहन व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है और अब तक करीब 1.5 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया है।

अमरीकी नौसेना के चक्रवात चेतावनी केंद्र के अनुसार, तूफान ‘मत्मो’ दक्षिण चीन सागर की ओर बढ़ते हुए 104 मील प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चला रहा है। इसके तट से टकराने के बाद इसके धीरे-धीरे कमजोर होकर गुआंग्शी की ओर बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तूफान के प्रभाव से आज दोपहर तक आसपास के इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ बर्फबारी और भारी वर्षा हो सकती है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज़ कर दिए हैं।

Share

Similar Posts