केंद्र ने जनगणना 2027 के पहले चरण की अधिसूचना जारी, 1 अप्रैल से शुरू होगी घरों की गणना

केंद्र सरकार ने भारत की जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस चरण के तहत देशभर में घर-घर गणना (हाउस लिस्टिंग) का कार्य 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 के बीच किया जाएगा।

गृह मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, जनगणना का यह चरण सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में संपन्न होगा। प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश को अपने स्तर पर 30 दिनों की अवधि निर्धारित करने का अधिकार दिया गया है, जिसके दौरान घरों की गणना की जाएगी।

अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्व-गणना (Self Enumeration) की सुविधा भी नागरिकों को उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा संबंधित राज्य या केंद्र शासित प्रदेश में घर-घर गणना शुरू होने से 15 दिन पहले तक सक्रिय रहेगी। इसके माध्यम से नागरिक डिजिटल माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे।

पहले चरण में मुख्य रूप से आवासीय भवनों की स्थिति, सुविधाएं, उपयोग और बुनियादी ढांचे से संबंधित आंकड़े जुटाए जाएंगे। इसके बाद जनगणना का दूसरा चरण, जिसमें जनसंख्या से जुड़े विस्तृत आंकड़े शामिल होंगे, निर्धारित समय पर कराया जाएगा।

सरकार का उद्देश्य इस बार जनगणना प्रक्रिया को अधिक तकनीक-आधारित, पारदर्शी और सटीक बनाना है, ताकि नीति निर्माण, विकास योजनाओं और संसाधन आवंटन में बेहतर निर्णय लिए जा सकें।

Share

Similar Posts