ऑर्क फॉर्मास्युटिकल्स में तीन दिनों तक चली जांच के बाद की गई कठोर कार्यवाही

रिस्क बेस्ड इंस्पेक्शन स्कीम के अंतर्गत सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड ऑर्गेनाइजेशन के निर्देश पर ऑर्क फॉर्मास्युटिकल्स में तीन दिनों तक चली जांच के बाद कठोर कार्रवाई की गई है।
जांच के बाद कंपनी के उत्पादन, विक्रय और वितरण पर तुरंत प्रतिबंध लगा दिया गया है।
नई दिल्ली के श्री विजय दुपाला और भोपाल की अनामिका सिंह (औषधि निरीक्षक) को निरीक्षण का दायित्व सौंपा गया था। यह निरीक्षण 27 से 29 सितंबर तक चला।
जांच उपरांत 30 सितंबर को कंपनी को 216 बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगते हुए नोटिस जारी किया गया।
नोटिस में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि कंपनी द्वारा उत्पादन, विक्रय और वितरण तत्काल प्रभाव से रोके जाएँ, अन्यथा सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।






