एशिया कप 2025 का रोमांच – भारत-पाकिस्तान भिड़ंत 14 सितंबर को

एशिया कप 2025 का पूरा शेड्यूल जारी हो चुका है। यह टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक यूएई में खेला जाएगा और दुबई व अबू धाबी के स्टेडियम इसकी मेज़बानी करेंगे। कुल 19 मैच खेले जाएंगे जिनमें भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को मेज़बान यूएई के खिलाफ खेलेगा। वहीं क्रिकेट प्रेमियों के लिए सबसे बड़ा आकर्षण भारत-पाकिस्तान मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में होगा। इस बार एशिया कप में नए फॉर्मेट के साथ तेज़ और रोमांचक क्रिकेट देखने को मिलेगा।






