इंदौर के सांदीपनि मालव कन्या विद्यालय को मिला Excellence School Award

इंदौर का सांदीपनि मालव कन्या विद्यालय फिक्की द्वारा आयोजित Excellence National Level School Award जीतकर प्रदेश का मान बढ़ाया है। स्कूल को यह अवार्ड Future Ready Skills श्रेणी मे नवाचार कार्यक्रमों के लिए मिला। बच्चों को Coding, Communication और Creative Skills सिखाई जा रही हैं। अवार्ड नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में प्राचार्य श्री रामकृष्ण कोरी और उनकी टीम को मिला।






