|

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस प्रशिक्षण स्कूल पर आतंकी हमला, मुठभेड़ में छह आतंकवादी ढ़ेर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान स्थित रत्ता कुलाची पुलिस प्रशिक्षण स्कूल पर कल रात आतंकवादियों ने हमला कर दिया। आतंकवादियों ने विस्फोटकों से भरा एक ट्रक मुख्य द्वार से टकराया और फिर परिसर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।
लगभग पाँच घंटे चली इस मुठभेड़ में छह आतंकवादी ढेर हो गए, जबकि सात पुलिसकर्मी शहीद हुए और तेरह अन्य घायल हुए।

इस अभियान में एसएसजी कमांडो, एलीट फोर्स, अल-बुर्क फोर्स और स्थानीय पुलिस शामिल रही। सुरक्षा बलों ने आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और आत्मघाती जैकेट बरामद कीं।
सभी 200 प्रशिक्षुओं और कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। फिलहाल इलाके को खाली करा लिया गया है और तलाशी अभियान जारी है।

Share

Similar Posts