| | |

चार दिन की यात्रा पर भारत आएंगे मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के निमंत्रण पर करेंगे भारत का दौरा

प्रधानमंत्री मोदी सहित कई वरिष्ठ नेताओं से करेंगे मुलाकात

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के निमंत्रण पर मंगोलिया के राष्ट्रपति खुरेलसुख उखना सोमवार से भारत की चार दिन की यात्रा पर आएँगे।
राष्ट्राध्यक्ष के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी।

उनके साथ कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों, वरिष्ठ अधिकारियों, व्यापारिक और सांस्कृतिक प्रतिनिधियों सहित एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी भारत पहुँचेगा।

राष्ट्रपति उखना की इस यात्रा के दौरान वे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर व्यापक चर्चा करेंगे।
उनकी मुलाकात उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी होने की संभावना है।

इस यात्रा से भारत और मंगोलिया के संबंध और प्रगाढ़ होंगे, साथ ही क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श के नए अवसर मिलेंगे।

भारत और मंगोलिया के बीच 1955 से राजनयिक संबंध स्थापित हैं। दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक मूल्यों पर आधारित रक्षा, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे क्षेत्रों में घनिष्ठ सहयोग रहा है।

यह यात्रा दोनों देशों के “स्पिरिचुअल बॉन्ड” को और मजबूत करेगी, जो बौद्ध धर्म और प्राचीन सभ्यताओं की साझा विरासत पर आधारित है।

Share

Similar Posts