| |

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमरीका और वेनेजुएला के बीच बढ़ते तनाव पर जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने अमरीका और वेनेजुएला के बीच हाल के दिनों में बढ़ते तनाव पर गहरी चिंता व्यक्त की है। रूस ने अमरीका पर कथित ड्रग बोट पर हमला करने में “काउबॉय” सिद्धांत का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। रूस के राजदूत वसीली नेबेंजिया ने कहा कि वेनेजुएला के पास यह मानने के पर्याप्त कारण हैं कि अमरीका उसके खिलाफ धमकियों से आगे बढ़कर कार्रवाई कर सकता है।

अमरीका के सहयोगी देशों, जैसे फ्रांस, ग्रीस और डेनमार्क ने तनाव कम करने और बातचीत के जरिए अंतरराष्ट्रीय कानून का पालन करने की आवश्यकता पर जोर दिया। हाल के हफ्तों में अमरीका ने वेनेजुएला के तट के पास कथित तौर पर मादक पदार्थ ले जा रहे जहाजों पर हमले किए हैं। अमरीकी प्रतिनिधि जॉन केली ने कहा कि अमरीका नार्को आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

वेनेजुएला के राजदूत सैमुएल मोनकाडा ने कहा कि क्षेत्र में अमरीका के सैन्य निर्माण के आधार पर यह तर्कसंगत है कि बहुत ही कम समय में वेनेजुएला के खिलाफ सशस्त्र कार्रवाई की संभावना है।

Share

Similar Posts