|

उत्तरी गाज़ा पट्टी लौट रहे नागरिक, युद्धविराम समझौते के बाद राहत की उम्मीद

अमरीका की मध्यस्थता में हुए युद्धविराम समझौते के बाद हजारों फलस्तीनी नागरिक उत्तरी गाज़ा पट्टी की ओर लौट रहे हैं। इस समझौते से इस्राइल-हमास संघर्ष के समाप्त होने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। अमरीका के दूत स्टीव विटकॉफ ने कहा कि इस्राइली सैनिकों ने गाज़ा के कुछ हिस्सों से वापसी कर ली है।

हमास के अनुसार, बाकी सभी इस्राइली बंधकों को रिहा करने का 72 घंटे का समय शुरू हो गया है। इस्राइल के अधिकारियों ने बताया कि 48 बंधक अभी भी गाज़ा में हैं, जिनमें से 20 के जीवित होने की संभावना है। हमास सोमवार तक सभी बंधकों को रिहा कर देगा।

समझौते के तहत गाज़ा पट्टी में मानवीय सहायता को बिना किसी प्रतिबंध के प्रवेश की अनुमति दी गई है। इसके अलावा, इस्राइल बंधकों की रिहाई के बदले दर्जनों फलस्तीनी कैदियों को भी रिहा किया जाएगा।

Share

Similar Posts