अन्नदाता सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों को किया सम्मानित

अन्नदाता सम्मान कार्यक्रम के उपरांत माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अन्नदाता किसानों को सम्मानित किया। इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, विधायक श्री रमेश मेंदोला, विधायक श्री मधु वर्मा, विधायक श्री मनोज पटेल, ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्री श्रवण सिंह चावड़ा, श्री सावन सोनकर, श्री हरि नारायण यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने किसानों के योगदान की सराहना की और उनके कठिन परिश्रम को समाज एवं राष्ट्र के लिए प्रेरक बताया। उन्होंने कृषि क्षेत्र में नवाचार और सतत् विकास के महत्व पर भी प्रकाश डाला।






