उज्जैन में दो दिन युवा धर्म संसद: 25 राज्यों से 1700 प्रतिभागी आएंगे: सुरक्षा के लिए नियुक्त हुए 3 हजार पुलिसकर्मी

उज्जैन। देवास रोड स्थित गीता भवन में 17 से 19 सितंबर तक युवा धर्म संसद की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस कार्यक्रम में देशभर से 1700 युवा छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे।
स्वामी विवेकानंद के शिकागो भाषण की स्मृति में आयोजित इस कार्यक्रम में धर्म और युवाओं की भूमिका पर संवाद होगा। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत कई वीआईपी शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 सितंबर को समापन सत्र में पहुंचेंगे।
बुधवार को देश के अलग-अलग शहरों से युवा कलाकार पहुंचे। गीता भवन में होने वाली चित्रकला प्रदर्शनी के लिए छात्र-छात्राएं खूबसूरत पेंटिंग बनाने में जुटे हैं। कलाकार अपनी कल्पनाओं को रंगों में उतार रहे हैं। तैयार चित्रों को गीता भवन परिसर में प्रदर्शित किया जाएगा, जहां लोग उनकी कला का अवलोकन कर सकेंगे।
2000 प्रतिभागी जुटेंगे
युवा धर्म संसद में देशभर से 2000 प्रतिभागी, शिक्षक, शोधकर्ता और धर्माचार्य जुटेंगे। सिद्धपीठ हनुमत निवास अयोध्या के पीठाधीश्वर आचार्य मिथिलेशनन्दिनीशरणजी महाराज के मार्गदर्शन में सेवाज्ञ संस्थानम् यह आयोजन कर रहा है। काशी, अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार और कांचीपुरम के बाद अब उज्जैन में धर्म, शिक्षा और युवा विचारों पर मंथन होगा। अगले साल धर्म संसद द्वारका में होगी, जिसके रजिस्ट्रेशन जुलाई 2027 में शुरू होंगे।
25 राज्यों से आए 1700 रजिस्ट्रेशन
युवा धर्म संसद का यह छठा संस्करण है। सह मीडिया प्रमुख बादल सिंह के मुताबिक, देश के 24 से 25 राज्यों से 1700 युवा छात्र-छात्राएं इसमें शामिल होंगे, जबकि 300 विद्वान और शिक्षक भी भाग लेंगे। स्वामी विवेकानंद के शिकागो उद्बोधन की स्मृति से जुड़ा यह आयोजन 2018 में सप्तपुरी से शुरू हुआ था। काशी, अयोध्या, हरिद्वार, मथुरा और कांचीपुरम के बाद अब उज्जैन में आयोजन हो रहा है।
1.53 करोड़ खर्च होने की संभावना
युवा धर्म संसद को लेकर आयोजन समिति ने खर्च का पूरा अनुमान जारी किया है। तीन दिवसीय कार्यक्रम पर 1.53 करोड़ खर्च होने की संभावना है। इसमें आयोजन स्थल पर 27 लाख, यात्रा और ठहरने पर 24 लाख, भोजन पर 18 लाख, प्रतिभागियों की किट पर 20.20 लाख शामिल हैं। इसके अलावा अतिथियों की यात्रा, प्रदर्शनी, पुस्तक स्टॉल, प्रचार-प्रसार, मंच सज्जा, फोटोग्राफी और वीडियो पर भी लाखों रुपए खर्च किए जाएंगे।
तीन हज़ार पुलिसकर्मी करेंगे निगरानी
पुलिस अधिकक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया, 17-18 तारीख को उज्जैन में राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री का भी दौरा है, और उसको देखते हुए हमने सभी ऑलरेडी चेकिंग पॉइंट हमारे चालू कर दिए हैं। उन्होंने बताया इसमें तीन हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों को डिप्लॉय किया जाएगा, जिसमें से दो हजार जवान हमने पुलिस मुख्यालय से रिक्वेस्ट किया है, जिनका आज हम लोगों को आवंटन आदेश प्राप्त हो जाएगा।
पार्किंग और सुरक्षा की व्यवस्था
दीपोत्सव में 25 लाख दिए जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए पार्किंग और सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी, उसको देखते हुए पूरे क्षेत्र को सेक्टर्स में डिवाइड किया जा रहा है और उसी के अनुसार लोगों को आने के मार्ग और उनके पास उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे पूरा प्रोग्राम बिना विघ्न के संपन्न किया जा सके।
साढ़े चार सौ पुलिस संभालेगी ट्रैफिक
यातायात की व्यवस्था को देखते हुए साढ़े चार सौ पुलिसकर्मियों को यातायात में डिप्लॉय किया जाएगा।
और उस दिन घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए महिला पुलिसकर्मी भी डिप्लॉय किए जाएंगे। पार्किंग पूरे क्षेत्र में बनाई जा रही हैं, हर आने वाले रोड पर नियरेस्ट पार्किंग तक वाहनों के आने का प्रबंध किया जा रहा है जिससे आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो।