| | |

एक्सीडेंट के बाद हाथ से बीनने पड़े चिथड़े: इंदौर में युवक के सिर से गुजरा ट्रक का पहिया; 20 फीट दूर तक बिखरे शरीर के टुकड़े

इंदौर। ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास सोमवार शाम करीब 5 बजे सड़क हादसे में एक्टिवा सवार 55 वर्षीय कांशीराम दोहरे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वे सड़क पर गिर गए और ट्रक का पिछला पहिया उनके ऊपर से निकल गया।

हादसे में कांशीराम की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने ट्रक को रुकवा लिया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

रिश्तेदार से मिलने निकले थे
खुड़ैल पुलिस के अनुसार कांशीराम सिंगापुर टाउनशिप क्षेत्र में रहते थे और किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से शव को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

ट्रक का पिछला पहिया युवक के सिर से गुजर गया।

सिलाई के साथ गार्ड की नौकरी भी करते थे
कांशीराम सिलाई का काम करते थे और साथ ही सुरक्षा गार्ड की नौकरी भी करते थे। परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है।

मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को एमवाय पहुंचाया।

ट्रक चालक की तलाश जारी
पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसा कैसे हुआ और ट्रक की रफ्तार कितनी थी, इसकी भी जांच की जा रही है।

Share