| | | |

तीन राज्यसभा सांसदों को हाईकोर्ट का नोटिस: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर विवाद; चुनाव प्रभावित होने की आशंका

जबलपुर/भोपाल। तीन राज्यसभा सांसदों महेश केवट, तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को जबलपुर हाईकोर्ट ने नोटिस भेजा है। नोटिस कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त करने के लिए है। जिसकी वैधता को अदालत में चुनौती दी गई है।

याचिका में आरोप लगाया गया है कि नामांकन रद्द करने की प्रक्रिया नियमों के अनुरूप नहीं है। राज्यसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए गए हैं। हाईकोर्ट ने चुनाव आयोग और संबंधित निर्वाचन अधिकारियों से जवाब तलब किया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए तारीख तय कर दी है।

निर्वाचन की वैधता न्यायिक जांच के दायरे में
तीनों उम्मीदवारों को नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया था। अब अदालत में दाखिल याचिका के बाद इस निर्वाचन की वैधता न्यायिक जांच के दायरे में आ गई है। यदि सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट यह मानता है कि कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन गलत तरीके से निरस्त किया गया था, तो राज्यसभा चुनाव की वैधता पर असर पड़ सकता है।

अंतिम फैसला हाईकोर्ट के आदेश के बाद
ऐसी स्थिति में निर्वाचन को शून्य घोषित करने और दोबारा चुनाव कराने जैसे विकल्पों पर कानूनी विचार हो सकता है। हालांकि, इस मामले में अंतिम फैसला हाईकोर्ट के आदेश के बाद ही होगा।

Share