|

सांसद शंकर लालवानी का दीपावली मिलन समारोह: इंदौर में उमड़ा उत्साह और जनसमूह

इंदौर, 24 अक्टूबर 2025।
सांसद शंकर लालवानी के कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में इस बार भी उत्साह की भरपूर झलक देखने को मिली। समारोह में पूरे इंदौर लोकसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, व्यापारिक संगठन और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट, भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे, विधायक महेंद्र हार्डिया, रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, और महापौर पुष्यमित्र भार्गव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सांसद लालवानी ने अतिथियों और जनता का स्वागत करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ त्योहार की खुशियों का नहीं, बल्कि समाज और जनप्रतिनिधियों के संवाद और जुड़ाव का प्रतीक है। उन्होंने इंदौर में एकता, स्वच्छता और विकास में सभी समाजों के योगदान की सराहना की।

कार्यक्रम में सांसद सेवा संकल्प से जुड़े कई सदस्य भी उपस्थित थे, जिनमें विशाल गिदवानी, मनीष बाशानी, बंटी गोयल, कपिल जैन, सागर अरिजा, रितेश पाटनी, सतीश शर्मा, पवन शर्मा, मोहन सिंह कछावा, मूलचंद शर्मा, नीलेश उपाध्याय, संकल्प वर्मा, कमल गोस्वामी, राजू माखीजा, अशोक ठाकुर, गगन खुबानी, सीटू छाबड़ा, नरेंद्र सिंह पंवार, जितेंद्र जाखेतिया आदि शामिल थे।

समारोह के अंत में सांसद शंकर लालवानी ने सभी आगंतुकों को अगले वर्ष भी इसी तरह एकत्र होने का संदेश दिया और खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

Share

Similar Posts