| |

5 डिसमिल जमीन के लिए 5 लोगों में चले फावड़े: 50 हजार में खरीदी थी जमीन; कीमत बढ़ने पर वापस लेने का दबाव

मऊगंज। शाहपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मरपीट हो गई। विवाद के दौरान डंडे और फावड़े चलने से पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल भगवान दास गुप्ता ने बताया कि उन्होंने करीब पांच वर्ष पहले 50 हजार रुपये में पांच डिसमिल जमीन खरीदी थी। उनका आरोप है कि मऊगंज जिला बनने के बाद जमीन की कीमत बढ़ने पर विक्रेता पक्ष जमीन वापस लेने का दबाव बना रहा है। उनका कहना है कि पहले इस मामले को लेकर कोर्ट में विवाद चल रहा था और अब मकान निर्माण का विरोध करते हुए उन पर हमला किया गया।

भगवान दास गुप्ता के अनुसार, मुकेश गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सीताराम गुप्ता और कुशल गुप्ता ने डंडों और फावड़ों से हमला किया। इस घटना में रामरती, शिवनारायण, राज नारायण, देवनारायण गुप्ता सहित पांच लोग घायल हुए हैं।

दूसरे पक्ष ने भी लगाए मारपीट के आरोप
दूसरे पक्ष ने भी पहले पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पहाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतें और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Share