|

रक्षाबंधन पर इंदौर में सिटी बसों में फ्री सफर; महिलाओं से नहीं लेंगे किराया; महापौर बोले- बहनों की खुशी सबसे बड़ा गिफ्ट

इंदौर। रक्षाबंधन पर इंदौर की लाखों बहनों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने तोहफा दिया है। रक्षाबंधन के दिन इंदौर सिटी बसों में बहनें निःशुल्क सफर करेगी।

भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए शहर के एक छोर से दूसरे छोर तक जाने वाली बहनों को अब यात्रा किराए की चिंता नहीं करनी पड़गी।

बहनों के लिए सरकार का ‘राखी गिफ्ट’
मुख्यमंत्री और महापौर ने इस पहल के जरिए रक्षाबंधन को बहनों के सम्मान और सुविधा से जोड़ने का संदेश दिया है। सिटी बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा से हजारों-लाखों बहनों को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही पर्व के दिन पब्लिक गाड़ियों का इस्तेमाल भी बढ़ेगा।

महापौर बोले- बहनों की खुशी सबसे बड़ा उपहार
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का पर्व है। बहनों को अपने भाइयों तक पहुंचने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसी भावना से रक्षाबंधन पर सिटी बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जा रही है।उन्होंने कहा कि शहर की बहनों के लिए यह केवल मुफ्त यात्रा नहीं, बल्कि रक्षाबंधन पर सरकार और नगर निगम की ओर से स्नेह का उपहार है।

Share