| | |

इंदौर में रहवासियों ने साफ की ड्रेनेज लाइन: चोक होने से घर में भरा पानी; निगम पर लगाया देरी का आरोप

इंदौर।  खजराना जोन-10 के वार्ड क्रमांक 39 स्थित सलीमार कॉलोनी में आटा चक्की के सामने ड्रेनेज लाइन चोक होने से रहवासियों की परेशानी बढ़ गई। ड्रेनेज का गंदा पानी घरों में भरने के साथ सड़क पर भी बहता रहा। इससे क्षेत्र में बदबू और मच्छर बढ़ गए।

अपने हाथों से की ड्रेनेज लाइन की सफाई  
समस्या से परेशान रहवासियों ने नगर निगम का इंतजार करने के बजाय खुद अपने हाथों से ड्रेनेज लाइन की सफाई की। लोगों का कहना है कि गंदे पानी के कारण बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

समय पर नहीं किया काम
रहवासियों ने नगर निगम की व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर सफाई नहीं होने के कारण उन्हें खुद सफाई करने को मजबूर होना पड़ा। लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र की ड्रेनेज लाइन की स्थायी रूप से सफाई कर समस्या का समाधान किया जाए।

Share