रायगढ़ में अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; कई जिलों में 15 से अधिक वारदातों का खुलासा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अंतरराज्यीय चोरी और लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। लैलूंगा क्षेत्र में की गई कार्रवाई में गिरोह के मास्टरमाइंड अरविंद प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह छत्तीसगढ़ के साथ-साथ ओडिशा और मध्यप्रदेश के कई जिलों में सक्रिय था और अब तक 15 से अधिक चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।
जांच में सामने आया है कि आरोपी बैंक और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहले रेकी करते थे और मौका मिलते ही वाहनों की डिक्की तोड़कर या शीशा तोड़कर नकदी चोरी कर लेते थे।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया जब वह एक और वारदात की योजना बना रहा था। उसके कब्जे से बिना नंबर की मोटरसाइकिल, पेचकस और डुप्लीकेट चाबी भी बरामद की गई है।
लैलूंगा थाना क्षेत्र में इस गिरोह द्वारा चार अलग-अलग मामलों में लगभग 2 लाख 64 हजार रुपये से अधिक की चोरी की गई थी, जिनका अब खुलासा हो चुका है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश जारी है। साथ ही पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि बैंक लेन-देन के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।
आगामी विधानसभा चुनावों और उपचुनावों से पहले निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रचार को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं। आयोग ने इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया पर प्रसारित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों के लिए पूर्व-प्रमाणीकरण (Pre-Certification) को अनिवार्य कर दिया है। यह निर्देश असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुद्दुचेरी सहित अन्य राज्यों में लागू होगा,…
Narendra Modi के दो दिवसीय वाराणसी दौरे के अंतिम दिन बुधवार सुबह शहर में भव्य और ऐतिहासिक रोड शो देखने को मिला। प्रधानमंत्री बरेका गेस्ट हाउस से निकलकर Kashi Vishwanath Temple में दर्शन-पूजन के लिए रवाना हुए। जैसे ही प्रधानमंत्री का काफिला बरेका मुख्यद्वार पर पहुंचा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने शंखध्वनि, ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ…
गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात के गांधीनगर में विधायक आवासीय परिसर का उद्घाटन किया। 325 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस परिसर में आवासों के साथ उद्यान, बहुउद्देश्यीय हॉल, जिम, डिस्पेंसरी और वाहन पार्किंग जैसी सुविधाएँ उपलब्ध हैं। यह आवासीय परिसर जल संग्रहण सुविधाओं और वर्षा जल संचयन प्रणाली से सुसज्जित है।…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 29 मार्च को अपने लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड के जरिए देश और विदेश के श्रोताओं को संबोधित करेंगे। सुबह 11 बजे होगा प्रसारण यह कार्यक्रम रविवार सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लोगों से इस एपिसोड को सुनने…